राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से सम्बद्ध संगठन
सम्बद्ध संगठन:-
अनेक संगठन हैं जो राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से प्रेरित हैं और स्वयं को संघ परिवार के सदस्य बताते हैं। अधिकांश मामलों में, इन संगठनों के शुरूआती वर्षों में इनके प्रारम्भ और प्रबन्धन हेतु प्रचारकों (संघ के पूर्णकालिक स्वयंसेवक) को नियुक्त किया जाता था।
संघ दुनिया के लगभग 80 से अधिक देशों में कार्यरत है। संघ के लगभग 50 से ज्यादा संगठन राष्ट्रीय ओर अंतराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त है ओर लगभग 200 से अधिक संघठन क्षेत्रीय प्रभाव रखते हैं। जिसमे कुछ प्रमुख संगठन है जो संघ की विचारधारा को आधार मानकर राष्ट्र और सामाज के बीच सक्रिय है। जिनमे कुछ राष्ट्रवादी, सामाजिक, राजनैतिक, युवा वर्गों के बीच में कार्य करने वाले, शिक्षा के क्षेत्र में, सेवा के क्षेत्र में, सुरक्षा के क्षेत्र में, धर्म और संस्कृति के क्षेत्र में, संतो के बीच में, विदेशो में, अन्य कई क्षेत्रों में संघ परिवार के संघठन सक्रिय रहते हैं।
सम्बद्ध संगठनों में कुछ प्रमुख संगठन ये हैं :-
- भारतीय जनता पार्टी (भा० ज० पा०)
- सहकार भारती
- भारतीय किसान संघ
- भारतीय मजदूर संघ
- सेवा भारती
- राष्ट्र सेविका समिति
- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद
- विश्व हिन्दू परिषद
- हिन्दू स्वयंसेवक संघ
- स्वदेशी जागरण मंच,
- विद्या भारती
- वनवासी कल्याण आश्रम
- मुस्लिम राष्ट्रीय मंच
- बजरंग दल
- लघु उद्योग भारती
- भारतीय विचार केन्द्र
- विश्व संवाद केन्द्र
- राष्ट्रीय सिख संगत
- हिन्दू जागरण मंच (हि० जा० म०)
- विवेकानन्द केन्द्र
Post a Comment