अमेरिका के 160 शहरों में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कि शाखाएं लगती है।
भारत में जिस तरह से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ RSS कि शाखाएं लगती है वैसे ही अमेरिका में भी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ RSS का हिन्दू स्वयंसेवक संघ HSS शाखाएं लगती है।
विश्व के 40 देशों में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का हिन्दू स्वयंसेवक संघ या अन्य नाम से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का कार्य चलता है। अमेरिका के 34 राज्यों में 160 शहरों 230 स्थानों संघ कि शाखाएं लगती है इन शाखाओं में जहां प्रवासी भारतीय और अमेरिकन भी बड़ी संख्या में हिस्सा ले रहे हैं।
अमेरिकन लोगों में वे लोग ज्यादा है जो हिन्दू धर्म और संस्कृति में विश्वास करने लगें हैं यही वजह है कि हिन्दू स्वयंसेवक संघ कि और से आयोजित विजयादशमी दशमी उत्सव रक्षाबंधन तथा वर्ष प्रतिपदा जैसे उत्सवों पर अमेरिकी बड़ी संख्या में आते हैं।
हाल ही में सम्पन्न हुई विजयादशमी उत्सव पर अमेरिकियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई इस प्रकार बड़ी संख्या में लोगों का आयोजन में आगमन हुआ। यह कार्यक्रम एक दिन से लेकर एक सप्ताह तक चलता है। अमेरिका के ह्युस्टन शहर में विजयादशमी का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ हिन्दू स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों ने धूमधाम से मनाया 400 से अधिक प्रवासी भारतीयों ने भी हिस्सा लिया इसमें महिलाओं कि संख्या भी काफी थी हिन्दू स्वयंसेवक संघ कि शाखा में महिलाएं और बच्चे भी आतें हैं इसमें महिला एवं पुरुषों कि सामूहिक शाखा लगती है। किन्तु भारत में संघ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कि शाखाओं में सिर्फ पुरुष हि उपस्थित होते हैं पर राष्ट्र सेविका समिति की शाखाओं में महिलाएं हिस्सा लेती है।
ह्युस्टन में हुए कार्यक्रम में भारत से गए एकल ग्रामोत्थान के राष्ट्रीय संयोजक ललन शर्मा और प्रज्ञा प्रवाह के क्षेत्रिय रामशिष सिंह भी उपस्थित हुए। लल्लन शर्मा बताया कि आयोजन स्वामी नारायण मंदिर से किया गया था। ह्युस्टन कि तरह टेक्सास में भी भव्य कार्यक्रम हुआ।
Post a Comment