राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ "संघ परिवार"
संघ परिवार क्या है?
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े वे सभी संगठन जो प्रत्यक्ष तथा अप्रत्यक्ष रूप से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ आरएसएस RSS से सम्बन्ध रखते तथा वैचारिक रूप से एक साथ नजर आतें हैं उन्हें संघ परिवार कि श्रेणी कहां जाता है।
संघ परिवार अपने आप में एक बहुत ही बड़ा अध्ययन का विषय है। संघ अथवा संघ परिवार एक ऐसा संयुक्त परिवार है जहां सभी का अपना प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से राष्ट्रीय एकीकरण कि भावनाओं को लेकर केन्द्रित रहता है अनेक लोगों ने संघ परिवार को अपने-अपने नजरिया से विवादास्पद वर्णन करतें हैं किन्तु संघ परिवार एक वैचारिक अधिष्ठान रखता है जिसे राष्ट्रवादी विचारधारा या उस पर खरे उतरने के लिए कटिबद्ध है।
संघ परिवार कि जड़ें बहुत ही गहरी और मजबूत है क्योंकि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और संघ परिवार का मूल एक है विचारधारा एक किन्तु आधारभूत संरचना और कार्य अलग-अलग हैं।
आरएसएस शाखा के रूप में कार्य को विकेन्द्रीयकरण करता है तों वहीं विकेन्द्रीयकरण संघ परिवार का भी विभिन्न संगठनों के माध्यम से विकसित विकेन्द्रीयकरण हुआ है। संघ परिवार सिर्फ संगठनों का समूह नहीं भारतीय समाज में फैला हुआ वो मूल है जिसे समाज से अलग नहीं किया जा सकता है। संघ परिवार अब हर परिवार का हिस्सा बन गया है प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष दोनों ही रुपों में विकसित होकर फैल चुका है।
सामाजिक उत्थान के लिए समाज का हर वर्ग संघ अथवा संघ परिवार से जुडा है ,किसका का मुख्य कारण है संघ और संघ परिवार की आपसी सामंजस्य पूर्ण कार्य प्रणाली जो संघ को जीवित और जिवंत बनती है संघ वैश्विक स्तर पर भी अपनी पहचान बना चुका है, संघ विविथ प्रकार के कार्यों के लिए नीतिगत प्रणाली पर जोर देता है जो की संघ को और मजबूत बनाती है | संघ जिस उद्देश्य को लेकर चला था वो उठेश्य सिर्फ राजनैतिक उत्कर्ष तक पहुचाना नही बल्कि उस सभी का कार्यो को चरमोत्कर्ष तक पहुचाना है जो भारत और भारतीय तथा मानवीय गुणों से युक्त जीवन का आधार बनकर सामाजित उत्थान के लिए अत्यंत आवश्यक है | इसलिय संघ परिवार यानि सिर्फ संगठन करने तक सिमित नही है राष्ट्रियत्व की भावन को पराकाष्ठा तक पहुचने के लिए दृढ संकल्पित है | इसलिय संघ ने समाज के हर उस वर्ग को जोड़ने और राष्ट्रीय हित और परमार्थ की भावना का विकास और विस्तार हो उसी को ध्यान में रखकर सभी क्षेत्रो में संगठन का निर्माण किया है तो इन संगठनों को जानना आवश्यक है |
- धार्मिक संगठन
- राजनैतिक संगठन
- शैक्षिक संगठन
- व्यापारिक/पेशेवर संगठन
- समाचार एवं संचार संगठन
- सांस्कृतिक संगठन
- सामाजिक संगठन
No comments